फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंजाब सीमा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली में लदा मिला शराब की बोतलों का जखीरा

पंजाब सीमा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली में लदा मिला शराब की बोतलों का जखीरा

Fri, 14 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सीमा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली में लदा मिला शराब की बोतलों का जखीरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा/डबवाली। पंजाब में होने वाले पंचायती चुनाव को लेकर सिरसा जिले से पंजाब में शराब की तस्करी हो रही है। वीरवार रात को सदर डबवाली पुलिस ने पंजाब सीमा से सटे हैबुआना क्षेत्र में शराब की 414 पेटियां से लदी ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर एक तस्कर को दबोचा। आरोपी तस्कर की पहचान बलकार सिंह निवासी जजल थाना रामामंडी जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में तस्करी से जुड़े अपने दो साथी कृष्ण निवासी तलवंडी साबो व जगदेव सिंह निवासी जजल का नाम उगला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राज कुमार वीरवार रात अपनी पुलिस टीम के साथ पंजाब सीमा सटे हैबुआना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। ट्राली सामान से ऊपर तक लदी हुई थी। एसआई राज कुमार ने ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसका नाम बलकार है और वह ट्राली में तूड़ी लादकर बठिंडा जा रहा है। एसआई राज कुमार को चालक की बात पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ट्राली की तलाशी लेने का निर्देश दिया। तलाशी के दौरान पुलिस कर्मियों को ऊपरी हिस्से में तूड़ी मिली, लेकिन तूड़ी हटानी शुरू की तो शराब की पेटियां नजर आने लगी। इसके बाद तो पूरी ट्रैक्टर ट्रॉली ही शराब की पेटियों से लदी मिली। पुलिस ने चालक बलकार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी तो उसने बताया कि वह ये शराब डबवाली से खरीदकर लाया था और पंजाब में होने जा रहे पंचायती चुनाव में इसकी तस्करी करनी थी। पंजाब के तलवंडी साबो निवासी कृष्ण व गांव जजल निवासी जगदेव सिंह ने उससे शराब मंगवाई थी।
विज्ञापन


बोतलों की गिनती करने में लगे दो घंटे
पुलिस को ट्रैक्टर-ट्राली में से 394 पेटी देसी व 20 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में ले आई। इसके बाद शराब की बोतलों की गिनती शुरू की तो 4968 बोतलें पेटियों में से निकली। बोतलों की गिनती करने में पुलिस कर्मियों को दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में शराब का रेट हरियाणा से डबल
हरियाणा से पंजाब में शराब तस्करी का मुख्य कारण पंजाब में शराब की कीमत हरियाणा से दोगुना होना है। हरियाणा मेें देसी शराब की बोतल 100 रुपये में मिलती है जबकि पंजाब में देसी शराब की बोतल का रेट 220 रुपये है। इसी प्रकार अंग्रेेजी शराब की रेट भी हरियाणा से डबल है।

पंजाब से सटा हुआ है डबवाली क्षेत्र
पंजाब का काफी बड़ा हिस्सा सिरसा के डबवाली क्षेत्र से सटा हुआ है। इसलिए डबवाली से पंजाब में शराब की काफी तस्करी होती है। पंजाब मेें हुए बम विस्फोट के बाद से सिरसा पुलिस ने पंजाब से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है। डबवाली सदर थाना प्रभारी एसआई राज कुमार का कहना है कि पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग को तेज किया गया है।


पंजाब से सटे हैबुआना क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्राली से 4968 शराब की बोतलें बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। ये शराब पंजाब में होने वाले पंचायती चुनाव में बांटी जानी थी। जिन लोगों ने शराब की डिलीवरी मंगवाई गई थी उनके खिलाफ भी अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी बलकार को अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड मांगा गया है। पंजाब से लगते रास्तों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पंजाब सीमा पर भी नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
- राज कुमार, प्रभारी, थाना सदर, डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed