फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अदालत परिसर के बाहर हाथों में बंदूक लिए श स को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

अदालत परिसर के बाहर हाथों में बंदूक लिए श स को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

Mon, 18 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
अदालत परिसर के बाहर हाथों में बंदूक लिए श स को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
अदालत परिसर में पिस्टल मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते सोमवार को वकील की सीट पर बंदूक लेकर बैठे एक शख्स को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हुई जांच में पता चला कि बंदूक लाइसेंसी है और लाइसेंस जिस शख्स के नाम है वह अपने साथी को बंदूक देकर अदालत में पेशी भुगतने के लिए गया था।

प्रेम नगर निवासी अमर सिंह एक मामले में पेशी भुगतने के लिए सोमवार सुबह आया था। उसके साथ उसका एक साथी था, उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक उसे थमा दी और पेशी भुगतने के लिए अदालत में चला गया। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने वकील की सीट पर हाथों में बंदूक लिए शख्स को देखा तो उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना हुडा चौकी पुलिस को मिली तो अधिकारी महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस उसे पूछताछ के लिए शहर थाने ले गई। उक्त शख्स ने पुलिस को बताया कि बंदूक लाइसेंसी है और प्रेम नगर निवासी उसके दोस्त अमर सिंह की है। जांच करने पर साफ हो गया कि अमर सिंह ने उसे बंदूक दी थी ताकि अंदर जाकर वह पेशी भुगत सके। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार का कहना है कि जांच पूरी करने के बाद उक्त शख्स को छोड़ दिया गया। हथियार को अदालत परिसर के अंदर ले जाना मना है लेकिन उक्त शख्स अपने दोस्त की लाइसेंसी बंदूक लेकर अदालत परिसर से दूर अपनी वकील की सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed