फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   धान से भरा ट्रक गायब, केस दर्ज

धान से भरा ट्रक गायब, केस दर्ज

Sun, 10 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
धान से भरा ट्रक गायब, केस दर्ज
धान से भरा ट्रक गायब, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। धान की 472 बोरियों से भरा ट्रक गायब होने के मामले में अनाज मंडी सिरसा की एक फर्म के संचालक ने शहर थाना में एक शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रघुनाथ मैसर्स फर्म सतनारायण गुप्ता एंड संस के मालिक ने बताया कि वह फर्म केआरबीएल लिमिटेड का हैंडलिंग एजेंट हैं। यह फर्म ट्रकों द्वारा सिरसा से धान खरीदकर धूरी पंजाब में भेजने का काम करती है। उसने बताया कि रूद्रा रोडस लाइंस के मालिक आर के जाखड़ 18 नवंबर 2017 को उसकी दुकान पर आए और कहा कि धूरी के लिए गाड़ी की जरूरत हो तो उसके पास बुक करवा देना। जाखड़ ने कहा कि वह ट्रांसपोर्ट पर ट्रकों को किराए पर करके एक जगह से दूसरी जगह भेजने का काम करता है। उसने विश्वास कर एक ट्रक धूरी के लिए बुक कर दिया। शिकायत में कहा है कि 19 नवंबर को अनाज मंडी सिरसा से 472 बोरी धान लोड करवा दिया। उसने बताया कि ट्रक को 21 नवंबर तक पहुंच जाना चाहिए था। जब उसने आर के जाखड़ से बात की तो उसने उनके ही सामने ट्रक चालक से फोन मिलाया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। ट्रक में लोड किए गए धान की कीमत करीब 7,60,327 रुपये हैं। फर्म के मालिक ने बताया कि माल लोड करते वक्त आर के जाखड़ ने कहा था कि माल पहुंचाने की जिम्मेवारी उसकी है। अगर ट्रक चालक कोई गड़बड़ी करता है तो माल की कीमत वह पूरी करेगा। फर्म के मालिक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर उसका माल लौटाया जाए और आरके जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed