{"_id":"5c2536f6bdec2256b73eef2e","slug":"51545942774-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग माफिया को पकडने दिल्ली गई सीआईए पुलिस खाली हाथ लौटी सिरसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रग माफिया को पकडने दिल्ली गई सीआईए पुलिस खाली हाथ लौटी सिरसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग माफिया को पकड़ने दिल्ली गई सीआईए पुलिस खाली हाथ लौटी
सिरसा। लाखों की हेरोइन समेत पकड़े गए हवलदार वेद प्रकाश को लेकर ड्रग माफिया की तलाश में दिल्ली गई सीआईए पुलिस खाली हाथ सिरसा लौट आई है। नौकरी से बर्खास्त हो चुके हवलदार वेद प्रकाश सीआईए को ड्रग माफिया के जिन ठिकानों पर लेकर गया वहां पुलिस ने घेरा डालकर छापामारी की, लेकिन उन स्थानों पर कोई भी शख्स नहीं मिला। सीआईए ने दिल्ली के धोला कुआं क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी को सादी वर्दी में हेरोइन खरीदार बनाकर भेजा, लेकिन उसे वहां पर हेरोइन सप्लायर नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि मीडिया में खबरें आने के बाद दिल्ली में सक्रिय ड्रग माफिया ने अपने ठिकाने बदल लिए। इसी कारण पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। आरोपी वेद प्रकाश को सीआईए पुलिस शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करेगी।
गौरतलब है कि सोमवार रात सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग बरूवाली की ओर से कार में सवार होकर भावदीन की तरफ आ रहे हैं। उक्त लोगों के पास हेरोइन की बड़ी खेप है। सूचना के आधार पर सीआईए ने भावदीन क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान सामने से आई एक कार को सीआईए टीम ने रुकवाया। कार में एक पुलिस कर्मी सहित तीन लोग सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमे से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पुलिस कर्मी की पहचान हवलदार वेद प्रकाश निवासी गांव भावदीन, सुरजीत, गुरप्रीत सिंह व सुखप्रीत निवासी भावदीन के रूप में हुई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि ये हेरोइन उन्होंने डिंग, सिरसा व सरदूलगढ़ में सप्लाई की जानी थी। बरामद हुई हेरोइन की कीमत 14 लाख रुपये थी।