फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   टैक्स चोरों के खिलाफ एक्शन में आया कराधान विभाग

टैक्स चोरों के खिलाफ एक्शन में आया कराधान विभाग

Thu, 20 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
टैक्स चोरों के खिलाफ एक्शन में आया कराधान विभाग
टैक्स चोरी करने वाली फर्म पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स चोरों को खोज निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। वर्षों पूर्व की गई ठगियां भी सामने आने लगी हैं और इन मामलों में कार्रवाई भी अमल में लानी शुरू कर दी गई है। कराधान विभाग के ईटीओ जगदीप गुलिया की ओर से शहर थाना में मैसर्ज विनय ट्रेडर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस फर्म पर 19 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साजिश रचने व धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सिरसा में फर्जी फर्मों के माध्यम से सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाई गई। फर्जी फर्मों के माध्यम से खरीद दर्शाकर उसे बेच डाला गया। मैसर्ज विनय ट्रेडर्स पर आरोप है कि उसने माल की खरीद व बिक्री के माध्यम से सीएसटी (केंद्रीय बिक्रीकर) की चोरी की और सरकार को चपत लगाई। विभाग द्वारा टैक्स चोरी का आंकलन वर्ष 2013 से किया गया है। टैक्स चोरी का गोरखधंधा करने वालों ने असल में न खरीदा और न ही बेचा। बल्कि कागजों में खरीद दर्शाकर सरकार को टैक्स की चपत लगाई। फर्जी फर्म संचालकों ने सरकार से करोड़ों रुपये के रिफंड भी हासिल कर लिए। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed