{"_id":"5b958112867a557ff306ca82","slug":"51536524562-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोग साजिश के तहत कर रहे हैं सीडीएलयू का माहौल खराब, इनके खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुछ लोग साजिश के तहत कर रहे हैं सीडीएलयू का माहौल खराब, इनके खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरे जीवन को है खतरा, सुरक्षा नहीं दे रही पुलिस: कुलपति
सिरसा। चौ.देवीलाल विश्वविद्यालय में पिछले कुछ दिनों से खराब हो रहे माहौल को कुलपति डॉ. विजय कायत ने एक साजिश करार दिया है। कुलपति का कहना है कि कुछ लोग विश्वविद्यालय की छवि को खराब करने व छात्रा को भ्रमित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वे रविवार अपने कैंप ऑफिस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कुलपति ने डॉ. विजय कायत ने कहा कि उक्त लोगों की साजिश से उनके जीवन को भी खतरा है, लेकिन सिरसा पुलिस उन्हेें सुरक्षा नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ताओं में कई छात्र नेता, आउट साइडर व कुछ विश्वविद्यालय के अंदर के लोग हैं। सीडीएलयू रजिस्ट्रार द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त उपायुक्त को शिकायत देकर इन लोगों की पहचान कर इनके खिलाफ एक्शन लेने को कहा गया है।
कुलपति ने बताया कि कुछ छात्र फिजिकल कोर्स की मान्यता को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि फिजिकल कोर्स की मान्यता की समस्या अकेली सीडीएलयू की नहीं है, बल्कि एमडीयू रोहतक सहित कई विवि की है जिसे दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने संसद में एक बिल पेश किया है। यह बिल लोकसभा में पास हो गया तथा राज्यसभा में जल्द ही इसे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मान्यता के लिए प्रक्रिया चल रही है। रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार सिवाच इस संबंध में दिल्ली जाकर आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि बीपीएड-डीपीएड करने वाले छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही है। गत दिवस ही उनके पास एक पत्र आया है जिसमें सीडीएलयू के गगनदीप कौर व नवीन कुमार को पीईटी के पद पर नौकरी मिली है। इनके अलावा भी बहुत से ऐसे फिजिकल कोर्स करने वाले छात्र हैं, जिन्हें नौकरी मिली है। मगर कुछ लोग विद्यार्थियों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा लगातार किया जा रहा है।
आपराधिक केसों में नामजद लोगों पर होगी कार्रवाई
डॉ. कायत ने बताया कि विवि के अंदर ही कुछ ऐसे लोग हैं जिन पर आपराधिक केस दर्ज हैं। उनकी जांच चल रही है। कुछ केस अदालत में पेंडिंग हैं जिनमें संबंधित लोगों को सजा हो सकती है। कुछ मामलों की जांच रिपोर्ट विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद को भेजी गई हैं। कार्यकारी परिषद ही इसपर एक्शन लेगी। यही लोग उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं ताकि विवि का शैक्षणिक माहौल खराब किया जा सके। इसके लिए विद्यार्थियों की आड़ ली जा रही है। कुछ बाहरी विद्यार्थियों को बुलाकर माहौल को खराब करवाया जा रहा है, लेकिन ऐसे लोगों की कारगुजारियों को सहन नहीं किया जाएगा। चउन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार व स्थानीय प्रशासन को लिखा है। नाम सहित शिकायत दी गई है। मामलों की जांच जारी है इसलिए नामों का खुलासा अभी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सीडीएलयू आज दायर करेगी अपील:
एनसीटीई में मान्यता मिलने के लिए सीडीएलयू सोमवार को अपील करेगा। वीसी कार्यालय से करीब 60 हजार रुपये अपील दायर करने के लिए सेंक्शन हो गए हैं। बीपीएड के लिए 25 हजारए डीपीएड के लिए भी 25 हजार और दस हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस के लिए भेजे गए हैं। साथ ही एनसीटीई के फार्मेट में बिल्डिंग कैपीसिटी और स्टाफ की डिटेल भी देगा। बता दें कि सीडीएलयू में 27 अगस्त से छात्र बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता को लेकर धरने पर बैठे हैं। सीडीएलयू ने सात सितंबर तक मान्यता दिलवाने की हामी भरी थी। लेकिन सात सितंबर तक मान्यता न मिलने पर छात्रों ने वीसी का घेराव कर लिया था। सीडीएलयू को 2007 से बीपीएड और डीपीएड की मान्यता नहीं मिली। जिस कारण दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कुछ छात्रों को ज्वाइनिंग करवाने से इंकार कर दिया था।
मैंने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डीसी को पत्र लिखा था। सुरक्षा देने का काम जिला प्रशासन का है। मेरे खिलाफ जो लोग साजिश रच रहे हैं उनसे मुझे जान का खतरा है। ऐसे में एसपी को मेरी सुरक्षा पर जोर देना चाहिए।
डॉ विजय कायत, कुलपति सीडीएलयू सिरसा।