{"_id":"5b1828424f1c1bf46e8b6700","slug":"51528309826-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान के कारण शैड उखड़ा, बच्ची की हड्डी में हुआ फैक्चर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी-तूफान के कारण शैड उखड़ा, बच्ची की हड्डी में हुआ फैक्चर
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-तूफान से उखड़ा शेड, बच्ची के पैर पर गिरा
सिरसा। मंगलवार रात्रि को आई तेज आंधी व तूफान के कारण रानियां थाना क्षेत्र के गांव जीवन नगर निवासी एक 11 वर्षीय बच्ची की हड्डी में फैक्चर हो गया। उसे उपचार के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घायल काजल के पिता बालेश्राम पासवान ने बताया कि वह जीवन नगर राइस मील में काम करते हैं। उनकी पुत्री काजल मंगलवार रात्रि को करीब 11 बजे जब तेज आंधी व तूफान आया तो अपने घर से बाहर निकली। इसी दौरान पड़ोस में लगा शेड उसके पैर पर आकर गिर गया। जिससे उसके पैर की दोनों हड्डियां टूट गई। उसे तुरंत सिरसा के नागरिक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वे राइस मिल में मजदूरी का कार्य करते हैं और आर्थिक स्थिति भी सही नहीं हैै, इसलिए लड़की के उपचार में प्रशासन उनकी मदद करे।