फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मामा के घर आई युवती ने लगाई फांसी, मौत

मामा के घर आई युवती ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मामा के घर आई युवती ने लगाई फांसी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली (सिरसा)। वार्ड नंबर 19 बठिंडा रोड स्थित गली नंबर एक में बुधवार को अपने मामा के घर आई एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नेहा पुत्री परमानंद निवासी गोबिंद नगर सिरसा के तौर पर हुई है। युवती मानसिक रूप से परेशान थी।
मृतका नेहा डबवाली में अपने मामा जितेंद्र शर्मा के घर आई हुई थी। बुधवार की सुबह नेहा ने अपनी नानी से अपना दुपट्टा बदलते हुए एक अन्य दुपट्टा लिया और घर में बने एक कमरे में चली गई। घटना का पता उस समय लगा जब घर में काम करने वाली बाई आई। नेहा की नानी ने बाई से कहा कि बहुत देर हो गई नेहा कमरे में गई थी उसे बुला लाओ। जब बाई नेहा को बुलाने कमरे में गई तो कमरा अंदर से बंद था, उसने उसे आवाजें लगाईं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

नानी ने तुरंत सूचना अपने बेटे जितेंद्र शर्मा को दी। घर पहुंच बेटे ने दरवाजा तोड़कर खोला तो देखा नेहा का शव पंखे से लटका मिला। उन्होंने सूचना शहर थाना को दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और नेहा का शव नीचे उतारा उनको नेहा के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतका नेहा के मामा जितेंद्र कुमार शर्मा के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अभी तक मानसिक परेशानी ही कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed