फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   चोरों ने शहर की आधा दर्जन दुकानों के तोड़े ताले

चोरों ने शहर की आधा दर्जन दुकानों के तोड़े ताले

Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शहर की आधा दर्जन दुकानों के तोड़े ताले
छह दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने उड़ाए दो सौ रुपये
विज्ञापन

कालांवाली। चोर ने अलग-अलग स्थानों पर छह दुकानों के तोले तोड़े, लेकिन वह एक दुकान से दो सौ रुपये ही चोरी कर सके। पांच अन्य मामलों में दुकान के गल्ले में नकदी न होने से उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
लवली स्वीट्स के संचालक मोनू कुमार, अमित मेडिकल के संचालक अमृतपाल और प्रेम स्वीट्स के संचालक प्रेम कुमार ने बताया कि रविवार देर रात चोरों ने भगत सिंह मार्केट स्थित अमित मेडिकल एजेंसी की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में पड़ी करीब दो सौ रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोर पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड़ पर स्थित लवली स्वीट्स की दुकान पर पहुंचा यहां पर उन्होंने पहले दुकान के आगे लगी लाइट को पत्थर से तोड़ा और फिर दुकान का ताला तोड़ा, लेकिन यहां पर गल्ले में उसे कुछ नहीं मिला। इसी तरह प्रेम स्वीट्स की दुकान के पीछे से अज्ञात चोर ने दुकान का ताला व शीशे का गेट तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया यहां पर भी नकदी ना मिलने पर वह वहां से खाली हाथ लौट गया। ये घटना प्रेम स्वीट्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी प्रकार चोरों ने भगत सिंह मार्केट में स्थित धींगड़ वालों की कपड़े की दुकान , रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक करियाने की दुकान और डाक्टर मार्केट में स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर भी नकदी चुराने का प्रयास किया। लेकिन वहां से नकदी नहीं मिलने पर अज्ञात चोरों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उक्त मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। बल्कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस उक्त घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगा रही है-
विज्ञापन
विज्ञापन

दले राम महला, थाना प्रभारी कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed