फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस अधीक्षक से मिले मोबाइल रिटेलर्स यूनियन के कोर सदस्य

पुलिस अधीक्षक से मिले मोबाइल रिटेलर्स यूनियन के कोर सदस्य

Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से मिले मोबाइल रिटेलर्स यूनियन के कोर सदस्य
पुलिस अधीक्षक से मिले मोबाइल रिटेलर्स यूनियन के कोर सदस्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
द सिरसा मोबाइल रिटेलर्स यूनियन के कोर सदस्यों ने प्रधान विमल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर से मुलाकात की और शहर में मोबाइल चोरियों की हुई वारदातों को शीघ्र सुलझाने की गुहार लगाई। प्रधान विमल कुमार ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि 5 मार्च 2018 को शहर में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों पर सेंधमारी करते हुए लगभग 8 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, मगर अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस गुत्थी को भी पुलिस नहीं सुलझा पाई। घटनाओं के न सुलझ पाने से दुकानदारों में रोष है। उन्होंने कहा कि शहर में नए एसपी के आने से उनकी उम्मीदें बढ़ी है और मामले की गुत्थी सुलझने की आस भी बढ़ी है। पुलिस अधीक्षक अख्तर ने यूनियन को विश्वास दिलाया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इस संबंध में सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। यूनियन के पूर्व प्रधान पंकज कामरा ने कहा कि उन्हें नए एसपी की कार्यप्रणाली पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि मामलों की गुत्थी शीघ्र सुलझ जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो यूनियन को मजबूर होकर आगामी रणनीति बनानी होगी। इस मौके पर सचिव पवन स्वामी, उप प्रधान टोनी सागू व नवनीत अरोडा, संजय मदान, पवन काठपाल, विरेंद्र डाबर, सीडी मोबाइल, हैप्पी, भारत भूषण मेहता, सोनू सत्यम, नरेश बीटू, अशोक मौजूद रहे।
फोटो09
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed