{"_id":"595e83864f1c1b893f8b46a7","slug":"41499366278-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक केस से गुस्साए पति ने पत्नी पर दराती से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक केस से गुस्साए पति ने पत्नी पर दराती से किया हमला
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक केस से गुस्साए पति ने पत्नी पर दराती से किया हमला
सिरसा। पत्नी की तरफ से कोर्ट में दायर किए तलाक केस से गुस्से पति ने दराती से उस पर हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
चतरगढ़पट्टी निवासी सुनीता शहीद भगत सिंह स्टेडियम में माली के पद पर कार्यरत हैं। सुनीता का कहना है कि पिछले 9 महीने से उसका अपने पति राम स्वरूप से मन मुटाव चल रहा है। पति से परेशान होकर उसने अदालत में तलाक का केस दायर कर दिया। बुधवार को सुनीता स्टेडियम में मैदान से घास निकाल रही थी। सुनीता का आरोप है कि उसका पति उसके पास आया और बोला कि तलाक का केस वापस ले नहीं तो जान से मार दूंगा। सुनीता ने केस वापस लेने से मना किया तो पति ने दराती से उस पर हमला कर दिया। पति ने दराती से सुनीता की गर्दन और हाथ पर वार किए, चिल्लाने की आवाज सुनकर स्टेडियम की दूसरी तरफ खडे़ लोग दौड़कर उसकी तरफ आने लगे तो पति राम स्वरूप भाग खड़ा हुआ। लोगाें ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और सुनीता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी पति राम स्वरूप के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है।