{"_id":"5ccc9e32bdec22074857db60","slug":"31556913714-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई नहर में छलांग, बेटे का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई नहर में छलांग, बेटे का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। गांव अबूबशहर में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को राजकैनाल नहर में फेंककर खुद भी छलांग लगा ली। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एक बच्चे को नहर से निकाल लिया। लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि मां व बेटी की नहर में तलाश जारी है। गांव अबूबशहर में मनियारी की दुकान चलाती है। नहर में छलांग लगाने से पहले महिला बेटे और बेटी को स्कूल से लेकर आई थी। बच्चा गांव के ही नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। जब बच्चे का शव निकाला गया तो वह स्कूल की वर्दी पहने हुए था। मृतक कृष आठ वर्ष का था। संदीप की पत्नी मंजू देवी व उसकी 5 वर्षीय बेटी कोमल की नहर में तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंजू पत्नी संदीप अपने बेटे कृष व बेटी कोमल को घर से नहर पर लेकर गई। जहां महिला ने पहले तो अपने बेटे को नहर में धक्का मार कर गिराया। इसके बाद उसने अपनी बेटी के साथ छलांग लगा ली। इसी बीच गांव सुकेराखेड़ा के पूर्व सरपंच पवन कुमार गांव चौटाला में एक विवाह समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि नहर में एक महिला ने बच्चों समेत छलांग लगा दी है। इसके बाद सरपंच ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे को नहर से बाहर निकाला। पूर्व सरपंच ने ही चौटाला चौकी पुलिस को इस मामले में फोन कर पूरी घटना की सूचना दी।
वहीं सिविल अस्पताल में पहुंचे महिला के पति संदीप कुमार ने बताया कि वह डबवाली में मलोट रोड स्थित कृष्णा वेल्डिंग सर्विस पर कार्य करता है। शुक्रवार सुबह वह 8 बजे घर से डबवाली अपने काम पर आ गया था। उसे करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी मंजू का फोन आया कि वह आधे घंटे में घर आ जाए। कारण पूछने पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे कुछ नही बताया। बस उसने इतना कहा कि वह दोनों बच्चों को स्कूल से अपने साथ ले आई है। उसने अपने भतीजे भीमसेन को फोन पर घर जाकर पता करने के लिए भेजा। भीमसेन जब घर पहुंचा तो घर पर ताला लगा हुआ है। इसी बीच उसे हादसे की सूचना मिली और वह सिविल अस्पताल में पहुंचा। चौटाला चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि देर रात तक महिला और बेटी के शव नहीं मिलें। गोताखोर अभी तलाश कर रहे हैं।