{"_id":"5c912325bdec22140b2097fd","slug":"31553015589-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों रुपयों की जुआ राशि के साथ 17 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजारों रुपयों की जुआ राशि के साथ 17 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर शहर सिरसा व ऐलनाबाद क्षेत्र से 17 जुआरियों को काबू कर उनके कब्जा से 61650 रुपये की जुआ राशि व ताश बरामद की है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किए गए है। पहली घटना में सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम ने जेजे कॉलोनी क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र में जुआ खेलते 8 लोगों को 31400 रुपये की जुआ राशि व ताश के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप व गौतम निवासियान गुरतेग बहादुर नगर, संजय निवासी संजय कॉलोनी, मंगल, कृष्ण व रामू निवासियान जेजे कॉलोनी, राजू निवासी भगत सिंह कॉलोनी, सुधीर निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में हुई है। दूसरी घटना में सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव उमेदपुरा में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 30250 रुपये की जुआ राशि व ताश बरामद की है। पकड़े गए लोगों की पहचान राजवीर निवासी खारीसुरेरां, गोपाल, हामिद खान, जगमाल व विजेंद्र निवासियान माधोसिंघाना, प्रेेम कुमार, सोहनलाल निवासियान मल्लेकां, ओमप्रकाश निवासी गांव पोहड़का व पालाराम निवासी निठाना राजस्थान के रूप में हुई है।