फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बदमाश जगसीर का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करके शव मां को सौंपा

बदमाश जगसीर का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करके शव मां को सौंपा

Sun, 03 Mar 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बदमाश जगसीर का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करके शव मां को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बाबा भूमनशाह चौक के पास से फॉरच्यूनर लूटने के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पंजाब के गैंगस्टर जगसीर सीरा के शव रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी मां जसविंद्र कौर को सौंप दिया। पोस्टमार्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनय चौधरी की निगरानी में करवाया गया।
जगसीर की मां उसका शव लेकर अपने गांव भेखा चली गई। जगसीर के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं पुलिस ने रिमांड के दौरान दूसरे बदमाश संदेश की निशानदेही पर संगरियां में उसके निवास स्थान से एक पिस्टल की मैगजीन और 6 कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने वाले तीसरे बदमाश लखविंद्र निवासी नथेवाल की तलाश में सिविल लाइन थाना सिरसा, डबवाली सदर, सीआईए सिरसा और सीआईए डबवाली की टीमों ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र में दबिश दी।
विज्ञापन

बतां दे कि शुक्रवार रात को जेजेपी के जिलाध्यक्ष अमीर चावला का पुत्र कर्ण चावला निवासी राम कॉलोनी बरनाला रोड फॉरच्यूनर गाड़ी से अपने दोस्त के साथ घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाबा भूमणशाह चौक पर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के पास एक बीट गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी और तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर फॉरच्यूनर गाड़ी लूटकर मौके से भाग गए। बदमाशों को डबवाली सदर थाना क्षेत्र के चौटाला पुलिस चौकी द्वारा लगाए गए नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया, तो गाड़ी में सवार आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की गई, तो गाड़ी पेड़ों से टकराती हुई एक वृक्ष में जा लगी। बदमाश जगसीर उर्फ शीरा जिला मोगा को गोली लगी। उसे अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे बदमाश की पहचान लखविंद्र निवासी नथेवाल थाना बाघा पुराना के रूप में हुई है, जो मौके से अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जगसीर के खिलाफ करीब 33 आपराधिक मामले हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व चंडीगढ़ में दर्ज थे। लखविंद्र के खिलाफ चार आपराधिक मामले पंजाब व हरियाणा में दर्ज हैं और वह भी मोस्ट वांटेड है। जबकि गिरफ्तार संदेश उर्फ सैंडी निवासी ढाणी संगरिया के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed