सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गांव गंगा क्षेत्र से 11 हजार रुपये की सट्टा राशि बरामद कर एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी कोठे चेत सिंह जिला भटिंडा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
वहीं, ओढां थाना पुलिस ने सट्टा लगाते एक युवक बुध राम पुत्र पूर्ण राम निवासी चोरमार खेड़ा को 805 रुपये की सट्टा राशि के साथ उसी के गांव से काबू किया। इस संबंध मे आरोपी के खिलाफ ओढां थाना में जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।