फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नशे की पूर्ति के लिए चाचा-भतीजा करते थे रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरी

नशे की पूर्ति के लिए चाचा-भतीजा करते थे रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरी

Thu, 15 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
नशे की पूर्ति के लिए चाचा-भतीजा करते थे रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरी
नशे की पूर्ति के लिए चाचा-भतीजा करते थे रेलवे स्टेशन पर बाइक चोरी
विज्ञापन

सिरसा। रेलवे थाना पुलिस ने बाइक चोरी की दो घटनाओं को सुलझाते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों चोर आपस में चाचा-भतीजा हैं। आरोपियों को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार आदमपुर रेलवे स्टेशन से 12 अगस्त को एक बाइक चोरी हो गई थी। इसी प्रकार भट्टू स्टेशन से 28 अगस्त 2018 को बाइक चोरी हुई। रेलवे थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने डिंग मंडी निवासी दारा सिंह व श्रवण को दबोचकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी हुई बाइकों की बरामदगी करवाई। रेलवे थाना प्रभारी स्नेहीराज का कहना है कि आरोपी दारा सिंह व श्रवण रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed