फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शादी का झांसा देकर नाबलिग युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबलिग युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 26 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबलिग युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
शादी का झांसा देकर नाबलिग से दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर निवासी एक नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती आठ माह से गर्भवती भी है। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर गई थी। जहां प्रीत नगर निवासी संदीप सिंह से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बात होने लगी। कुछ समय बाद संदीप ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद वह गर्भवती हो गई। उसने कई बार संदीप से शादी की बात की, लेकिन वह आनाकानी करता रहा। सोमवार की सांय को उसने संदीप द्वारा शादी से मना करने पर महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि नाबालिग ने थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिग 8 माह से गर्भवती भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed