फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   चोरी की चार घटनाएं सुलझी, पांच चोर गिरफ्तार

चोरी की चार घटनाएं सुलझी, पांच चोर गिरफ्तार

Mon, 20 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी की चार घटनाएं सुलझी, पांच चोर गिरफ्तार
चोरी की चार घटनाएं सुलझी, पांच चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। शहर में चोरी की चार घटनाओं की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बाटा कॉलोनी निवासी गौरव व लक्ष्मण, बेगू रोड निवासी कपिल, जेजे कॉलोनी निवासी सुनील व खैरकां निवासी राजू के रूप में हुई। पुलिस ने पांचों को अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी गौरव व लक्ष्मण ने 24 जुलाई को नहर कॉलोनी निवासी आजाद के घर में सेंध लगाकर लैपटॉप, एलसीडी, दो मोबाइल व दस हजार रुपये की नकदी चुराई थी। आरोपी कपिल कुमार निवासी बेगू रोड ने 12 जुलाई को अदालत परिसर के बार फोटो स्टेट की दुकान से मोबाइल चुराया था। पुलिस ने दुकान संचालक मनदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। वहीं, जेजे कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने सी ब्लॉक निवासी राजेश के मकान में सेंध लगाकर 17 अगस्त को बिजली की तार चुरा ली थी। राजेश के मकान में बिजली फिटिंग का काम चल रहा है। चोरीशुदा तार की कीमत 20 हजार रुपये थी। इसके अलावा दस अगस्त को इंद्रपुरी मोहल्ले से बाइक चोरी करने के आरोप में पुलिस ने खैरेकां निवासी राजू को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की। बाइक इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी नरेश कुमार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed