फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रिसा ब्लाक समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

रिसा ब्लाक समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

Tue, 20 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
रिसा ब्लाक समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सिरसा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक आयोजित की गई। चेयरपर्सन के खिलाफ 20 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि वे अपने रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे, अगला फैसला उपायुक्त को ही करना है। उधर, चेयरपर्सन को पद से हटाने की औपचारिकता रह गई है।
गौरतलब हो कि जनवरी 2016 में सिरसा ब्लॉक समिति के चुनाव में हुए थे, जिसमें वार्ड 20 की सदस्य पनिहारी निवासी ममता इनेलो के समर्थन से विजयी हुईं थीं। अध्यक्ष पद का महिला के लिए आरक्षित था ऐसे में ममता ने भाजपा का दामन थामा और अध्यक्ष के चुनाव में 30 में से 19 वोट हासिल की जीत हासिल की। इसके बाद अन्य सदस्य अध्यक्ष पर सही ढंग से बात न करने और विकास कार्यों में मनमानी के आरोप लगाने लगे। जब पानी सिर के ऊपर से निकल गया तो 21 दिसंबर 2017 को 25 सदस्यों ने तत्कालीन उपायुक्त के समक्ष पेश होकर उपस्थिति दर्ज करवाई और प्रधान के खिलाफ अविश्वास लाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ अविश्वास को लेकर सोमवार को बैठक बुलाई गई, जिसमें एडीसी मनीष नागपाल को पीठासीन अधिकारी और कार्यकारी अभियंता विक्रम जीत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। सदस्यों की पहचान करने की जिम्मेदारी बीडीपीओ रवि कुमार निभा रहे थे। मौके पर पुलिस बल तैनात था। निर्धारित समय ठीक दो बजे कार्रवाई शुरू कर दी गई। सदस्यों को ढाई बजे तक कक्ष में पहुंचने का समय दिया गया। निर्धारित समय पर वार्ड एक से पूनम मीरपुर, तीन से रमेशचंद ढाणी 400, चार से लक्खाराम चामल, छह से नमन अहमदपुर, आठ से चरणजीत सिंह नटार, 11 से नीटू माधोसिंघाना, 13 से देेवेंद्र कौर शाहपुर बेगू, 15 से प्रियंका फूलकां, 17 से संगीता रानी कोटली, 18 से नम्रता नेजाडेला 21 से भजन लाल ढाणी भरोखां, 22 से सुरेंद्र कुमार बरूवाली, 23 से सुनीतारानी दडबी, 24 से जीवनदास सिकंदरपुर, 25 से महेंद्र कुमार वेदवाला, 27से प्रेमचंद ढाणीरामपुरा, 29 से जसविंद्र सिंह बग्गूवाली और 30 से राजेंद्र पतली डाबर मौके पर पहुंचे। वार्ड 11 से धर्मेंद्र कुमार 2.44 पर पहुंचे पर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए दो तिहाई सदस्यों का मौजूद होना जरूरी है। इस बैठक में कॉलम पूरा रहा। एडीसी मनीष नागपाल ने कहा कि उन्हें उपायुक्त ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था, जिसे लेकर सोमवार को बैठक बुलाई थी। निर्धारित समय तक 20 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। वे अपनी रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को सौंप देंगे, जिसे पर उपायुक्त को ही फैसला लेना है। उधर, उपायुक्त से फोन किया तो उनके पीए ने उनके हवाले से कहा कि अभी तक रिपोर्ट नहंी मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed