फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है हनीप्रीत:प्रवक्ता

डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है हनीप्रीत:प्रवक्ता

Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
डेरा के छह करोड़  श्रद्धालुओं की बहन है हनीप्रीत:प्रवक्ता
डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है हनीप्रीत : प्रवक्ता
विज्ञापन

डेरा प्रवक्ता ने बताया हनीप्रीत की जान को खतरा
हनीप्रीत की इज्जत से खिलवाड़ बंद करे मीडिया
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
साध्वी यौन शोषण में सजायाफ्ता बाबा गुरमीत सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की हरियाणा पुलिस तलाश में जुटी है पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उधर, डेरा सच्चा सौदा के नवनियुक्त प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत डेरा के छह करोड़ श्रद्धालुओं की बहन है और अब उसकी जान को खतरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया हनीप्रीत की इज्जत के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।
डेरा के मुखपत्र में बुधवार के अंक में डेरा के प्रवक्ता संदीप मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि हनीप्रीत छह करोड़ लोगों की बहन है, इसलिए मीडिया उसकी इज्जत से खिलवाड़ बंद करे। हनीप्रीत और गुरमीत सिंह का रिश्ता बाप-बेटी का है, जिसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मिश्रा ने कहा है कि हनीप्रीत की जान को खतरा है। यह खतरा किन लोगों से है, इसकी जांच होनी चाहिए। प्रवक्ता ने यह नहीं लिखा कि आखिर हनीप्रीत कहां है और पुलिस का सहयोग करने की बजाय वह छिपती हुई क्यों भाग रही है।
विज्ञापन

डेरा प्रवक्ता ने डेरा के अंदर किसी प्रकार की सुरंग होने की खबरों को भी मनगढ़ंत बताया है, जबकि हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा की जांच करने वाली टीम के प्रवक्ता ने खुद मीडिया के सामने खुलासा किया था कि जांच के दौरान डेरा के अंदर सुरंग मिली थी। यह सुरंग बाबा की गुफा से साध्वियों के निवास तक जाती है। जांच टीम के बयान पर विश्वास किया जाए तो यह साफ हो गया है कि डेरा की ओर से अब भी सच नहीं परोसा जा रहा है। डेरा प्रवक्ता की ओर से डेरा के छह करोड़ श्रद्धालु होने का दावा किया गया है पर खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेरे के पूरे देश में लगभग 35 लाख श्रद्धालु ही हैं। हरियाणा में यह संख्या छह लाख के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed