फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मुंह ढांपे तीन बाइकर्स ने छीना महिला का पर्स, फरार

मुंह ढांपे तीन बाइकर्स ने छीना महिला का पर्स, फरार

Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुंह ढांपे तीन बाइकर्स ने छीना महिला का पर्स, फरार
नकाबपोश बाइकर्स ने छीना महिला का पर्स, फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
चेन स्नेचिंग बाइकर्स ग्रुप के तीन युवकों ने शनिवार को स्थानीय वाल्मीकि चौक पर वारदात को अंजाम देते हुए शॉपिंग करके घर लौट रही दो युवतियों को अपना निशाना बनाते हुए उनका पैसों से भरा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने बाइकर्स का पीछा भी किया, लेकिन व उनके हाथ नहीं आए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता सुनीता देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी सिरसा ने बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह वह अपनी सहेली नैनिका के साथ स्थानीय मीना बाजार में शॉपिंग करके घर वापस लौट रही थीं कि पीछे से तेजगति से आए एक बाइक पर मुंह ढांपे तीन युवक सवार थे। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक सबसे पीछे बैठे युवक ने उसके पर्स पर झपटा मारा और पर्स छीन कर फरार हो गए। उन्होंने शोर भी मचाया। कुछ लोगों ने बाइकर्स का पीछा भी किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सुनीता देवी के मुताबिक उनके पर्स में कुल सात से आठ हजार रुपयों की नकदी, कुछ जरूरी वस्तुएं थीं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले रास्ते में बात करने के लिए मोबाइल निकाला था, जो उनके हाथ में था। जिससे उनका मोबाइल तो बच गया, लेकिन पर्स चला गया। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने शिकायत दर्ज करवाई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आशा है जल्द ही बाइकर्स को ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed