{"_id":"5be890a8bdec22697b116de1","slug":"21541968040-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने के आरोप में किसान पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पराली जलाने के आरोप में किसान पर केस दर्ज
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने के आरोप में किसान पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। सरकार के आदेशों के बाद भी पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर गांव अलीकां के किसान पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 8 नवंबर को निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांव अलीकां निवासी किसान भजनलाल ने अपने खेतों में पराली को आग लगाई हुई थी। उन्होंने पहले किसान से जवाब तलबी की। लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को किसान के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसान भजनलाल के खिलाफ पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज करने की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किसान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।