फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   झगड़ा में छुड़ाने गए व्यक्ति को चाकू मारा

झगड़ा में छुड़ाने गए व्यक्ति को चाकू मारा

Sat, 13 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
झगड़ा में छुड़ाने गए व्यक्ति को चाकू मारा
झगड़ा में छुड़ाने गए व्यक्ति को चाकू मारा
विज्ञापन

सिरसा। रानियां चुंगी के समीप बच्चे को पीट रहे युवक को नसीहत देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। झगड़ में बीच बचाव करने गए युवक पर चाकू से वार किया गया और मारपीट की गई। इस संबंध में घायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पवन कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी बाजीगर मोहल्ला ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 10 जनवरी को वह दोपहर को जोना राम और अन्य लड़के भाई कन्हैया आश्रम के निकट क्रिकेट खेल रहे थे। अजय उर्फ गोलू पुत्र जोगा राम किसी बच्चे को पीट रहा था। सभी वहां इकट्ठा हो गए। वह दोनों को छुड़ाने लगा तो उसने बच्चे को साइड में कर दिया। इसके बाद गोलू ने उसके साथ हाथापाई की। इसके बाद गोलू की माता किरण व उसका भाई भी आ गए। जब वह जाने लगा तो गोलू ने अपने हाथ में लिए चाकू से उसके दाहिनी हाथ पर वार कर दिया। इसके बाद उसकी मां व भाई ने भी मारपीट की। इसके बाद वह मोटरसाइकिल को वहीं छोड़कर भाग गया। आरोपियों ने उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed