फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खेत में बने कमरे से लाखों के कृषि उपकरण व डीजल चोरी

खेत में बने कमरे से लाखों के कृषि उपकरण व डीजल चोरी

Wed, 10 Oct 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खेत में बने कमरे से लाखों के कृषि उपकरण व डीजल चोरी
खेत मेें बने कमरे से लाखों के कृषि उपकरण और डीजल चोरी
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव थिराज में पांच अक्तूबर की रात्रि को चोरों ने एक किसान के खेत में बने कमरे से लाखों रुपये के कृषि यंत्र व हजारों रुपये का डीजल चोरी कर लिया। सोमवार की सांय को जब खेत मालिक कमरे में सामान देखने के लिए गया तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था और सामान गायब था। पहले तो आसपास के किसानों से पूछताछ की। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत में गांव थिराज निवासी साहब सिंह ने बताया कि वह कृषि से जुड़े यंत्र व खेती का सामान खेत में बने कमरे में ही रखता है। 4 अक्तूबर की सायं को वह कमरे को ताला लगाकर घर आ गया। इसके बाद तीन-चार दिन उसका खेत में जाना नहीं हुआ। सोमवार को जब वह खेतों में गया तो देखा की कमरे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा हुआ तूड़ी बनाने वाली मशीन, मशीन का जाल, डीजल तेल का ड्रम जिसमें 200 लीटर डीजल तेल व अन्य सामान गायब मिला। साहब सिंह का कहना है 5 अक्तूबर की रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed