{"_id":"5ba2af32867a55019d617442","slug":"191537388338-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता जोड़े पर कोर्ट परिसर में लड़की के परिजनों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नव विवाहिता जोड़े पर कोर्ट परिसर में लड़की के परिजनों ने किया हमला
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव विवाहिता जोड़े पर कोर्ट परिसर में लड़की के परिजनों ने किया हमला
सिरसा। हाईकोर्ट में प्रेम विवाह करने वाले नवविवाहित प्रेमी जोड़े पर बुधवार सुबह कोर्ट परिसर में लड़की के परिजनों ने हमला कर दिया। प्रेमी जोड़े की सत्र न्यायालय के अंदर एक मामले में पेशी थी। हमले की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करके उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रानियां के डेरा सच्चा सौदा मोहल्ला निवासी सूरज ने एक मार्च 2018 को कुत्ताबढ़ निवासी एक युवती से हाईकोर्ट में लव मैरिज कर ली थी। इसके बाद युवती अपने पति के साथ उसके घर रहने लगी। युवती के परिजनों ने युवक पर रानियां थाने में युवती को भगाकर ले जाने का केस दर्ज करवा दिया। बुधवार को इस मामले में न्यायाधीश प्रवीण कुमार की कोर्ट में युवती की गवाही थी। युवती अपने पति के साथ सुबह कोर्ट पहुंची। करीब 11 बजे प्रेमी जोड़ा कोर्ट से बाहर निकला तो रास्ते में युवती के परिजनों ने उनका रास्ता रोक कर उनपर हमला कर दिया। कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को छुड़वाया। इसके बाद घटना की सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का बयान दर्ज किया। जांच अधिकारी पालाराम का कहना है युवती की शिकायत पर उसके ताया कश्मीरी लाल, भाई मुकेश, चचेरे भाई जितेंद्र, नानी पूष्पा, गोभी फुटेला व हरनाम सिंह निवासी गांव कुत्ताबढ़ के खिलाफ रास्ता रोकने, हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।