{"_id":"5aede2b24f1c1b05418b8448","slug":"191525539506-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ांवाली में घर में घुसकर वृद्धा से बालियां लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ांवाली में घर में घुसकर वृद्धा से बालियां लूटी
Updated Sat, 05 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ांवाली में घर में घुसकर वृद्धा से बालियां लूटी
ओढां। गांव लकड़ांवाली में अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस, डॉग स्कवॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से तथ्य जुटाएं हैं। पुलिस को दी शिकायत में महमा सिंह ने बताया कि वह वीरवार रात्रि करीब 12 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत से लौटा था। करीब 2 बजे जब उसने कमरे में सो रही अपनी मां हरदयाल कौर की चीख सुनी तो वह मौकेे पर गया तो देखा कि उसकी मां बदहवास स्थिति में थी। कुछ देर बाद गुदयाल कौर ने लूटपाट की घटना का जिक्र किया तो सभी लोगों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए काफी दौड़-धूप की लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। वृद्धा गुरदयाल कौर के मुताबिक मध्य रात्रि को हल्की ठंड का अहसास पाकर वह कमरे में जाकर सो गई थी। इसी दौरान 2-3 व्यक्ति कमरे में घुसे और उन्होंने उसका मुंह दबाते हुए कानों से बालियां छीन ली। लुटेरे कमरे में रखा एक छोटा ट्रंक भी ले गए। महमा सिंह के मुताबिक ट्रंक में करीब 3 तोला सोना व करीब 85 हजार रुपये की नकदी थी। लुटेरे लोगों के जगने के बाद ताला लगा ट्रंक घर से कुछ ही दूरी पर खाली जगह में फेंककर फरार हो गए। ट्रंक को परिजनों ने बरामद कर लिया। महमा सिंह के मुताबिक ट्रंक में नकदी व गहने सुरक्षित पाए गए हैं। लेकिन लुटेरे उसकी मां के कानों से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की बालियां लूट ले गए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लोगों ने घर के नजदीक गली से लुटेरों की चप्पलें व एक लोहे की तंगली बरामद की है। सूचना पाकर पहुंची बडागुढा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो वहीं फिं गर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंची। हैड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने महमा सिंह के ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।