फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने करोड़ों के गेहूं घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों पर कसा शिकंजा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने करोड़ों के गेहूं घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों पर कसा शिकंजा

Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने करोड़ों के गेहूं घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों पर कसा शिकंजा
गेहूं घोटाला : विभाग ने अधिकारियों पर कसा शिकंजा, पुलिस को सौंपी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

चार डीएफएससी, दो एएफएसओ, चार इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और 58 डिपो होल्डर पर एफआईआर की अनुशंसा
वर्ष-2016 की जांच में 5000 क्विंटल गेहूं घोटाला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बीते वर्ष हुए करोड़ों के गेहूं घोटाले को अंजाम देने वाले अधिकारियों और डिपो होल्डरों पर शिकंजा कस दिया है। सिरसा में पहली बार बड़े स्तर पर अधिकारियों पर गाज गिरी है। विभाग द्वारा अपने चार डीएफएससी, दो एएफएसओ, चार इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर तथा 58 डिपो होल्डर पर एफआईआर की अनुशंसा की गई है। गेहूं घोटाले को अंजाम देने के मामले में इन पर आपराधिक मामला दर्ज करवाने के लिए कहा गया है।
जिले में पिछले लंबे अरसे से धांधली का खेल चल रहा था। सरकार के पास सर्वाधिक शिकायतें इसी विभाग की थी। अनेक डिपो होल्डरों ने भी आरटीआई से जुटाई जानकारी से धांधलियां उजागर की थीं। सबूत सहित शिकायतें की गई, जिसके बाद महकमा हरकत में आया। विभाग के निदेशक केके बिशभनोई ने अपनी जांच रिपोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज करने की अनुशंसा की है, जिससे विभागीय अधिकारियों और डिपो होल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


शहर थाना पहुंची शिकायत
जांच रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करवाने की अनुशंसा की गई, जिसके बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक बांसल की ओर से पुलिस अधीक्षक के नाम पत्र लिखा गया। एसपी की अनुपस्थिति में डीएसपी ने मामले की फाइल थाना शहर को अग्र-प्रेषित की है, जिसके बाद आरोपी अधिकारियों और डिपो होल्डरों पर मामला दर्ज होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी डिपो होल्डरों की सप्लाई सस्पेंड
विभाग द्वारा जिन 58 डिपो होल्डरों के खिलाफ एफआईआर की अनुशंसा की गई है। उन डिपो होल्डरों की सप्लाई सस्पेंड कर दी गई है। ये डिपो होल्डर अब राशन वितरण का कार्य नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए पास के डिपो होल्डर से इसे अटैच किया जाएगा।

ये है मामला
गरीब परिवारों को सस्ती दर पर दिए जाने वाले गेहूं में घोटाला किया गया। सुनियोजित ढंग से डिपो होल्डरों को दोगुनी-तिगुनी मात्रा में गेहूं अलॉट कर दिया गया। अकेले वर्ष-2016 की ही जांच में 5000 क्विंटल गेहूं घोटाला सामने आया। शिकायत मिलने पर विभाग के निदेशक केके बिशभनोई ने जांच की और डिपो होल्डरों के साथ-साथ महकमे के अधिकारियों को भी दोषी पाया।


इन अधिकारियों पर आरोप
अधिकारी का नाम पद
1. जगतपाल एएफएसओ
2. नरेंद्र सरदाना एएफएसओ
3. संजीव कुंडू इंस्पेक्टर
4. अशोक कुमार इंस्पेक्टर
5. सुनील कुमार इंस्पेक्टर
6. मनोज कुमार इंस्पेक्टर
7. रविंद्र कुमार सब इंस्पेक्टर
8. शमशेर सिंह सब इंस्पेक्टर
9. हंसराज भादू डीएफएससी सेवानिवृत्त
10. दीवानचंद शर्मा डीएफएससी सेवानिवृत्त
11. राजेश आर्य डीएफएससी
12. सुभाष सिहाग डीएफएससी

जांच में शामिल नहीं किया
जांच गलत की गई है, किसी डिपो होल्डर को जांच में शामिल नहीं किया गया है। अफसरों ने ही धांधली की थी, डिपो होल्डरों को तो फंसाया गया है। एफआईआर दर्ज होने पर हम पुलिस जांच की मांग करेंगे। उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। मामला कोर्ट में भी लंबित है। ऐसे में किसी भी प्रकार की कार्रवाई उचित नहीं है।
-सोमनाथ दुग्गल, प्रधान, डिपो होल्डर एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed