{"_id":"5b8ef5a7867a55487f0ad509","slug":"181536095655-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर युवक ने दी जान
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलगाड़ी के आगे छलांग लगाकर युवक ने दी जान
सिरसा। ऑटो मार्केट के पास मंगलवार सुबह एक युवक ने हिसार से सिरसा की ओर आ रही रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। युवक रेलगाड़ी तले बुरी तरह कुचला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी देवीलाल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव रंगड़ी खेड़ा निवासी 38 वर्षीय देवीलाल डबवाली रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला। करीब सवा 11 बजे देवीलाल ऑटो मार्केट के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। इस दौरान हिसार से होकर लुधियाना जाने वाली रेलगाड़ी सिरसा स्टेशन की ओर आ रही थी। देवीलाल ने रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई प्रेम का कहना है कि देवीलाल को कोई परेशानी नही थी। उसने किस वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया इससे परिवार वाले भी अंजान हैं। जांच अधिकारी इंद्रपाल का कहना है कि मृतक के बड़े भाई का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।