फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ट्रांस्फार्मर में अचानक आग लगने से दुकानदारों में मचा हडक़ंप, बड़ा हादसा टला

ट्रांस्फार्मर में अचानक आग लगने से दुकानदारों में मचा हडक़ंप, बड़ा हादसा टला

Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रांस्फार्मर में अचानक आग लगने से दुकानदारों में मचा हडक़ंप, बड़ा हादसा टला
ट्रांसफार्मर में लगी आग
विज्ञापन

डबवाली। किलियांवाली मंडी में स्थित वासन फ्लैक्स व स्काई ब्ल्यू कूलर इंडस्ट्री की दुकान के आगे लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक तेज स्पार्किंग हुई और तेज धमाके के कारण उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकानों के बाहर लगे फ्लैक्स बोर्डों तक जा पहुंची। गनीमत रही कि सामने बैठे युवा इनेलो के शहरी प्रधान विपिन मोंगा की नजर पड़ गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और उन्होंने अपने साथियों व दुकानदारों की सहायता से मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझा दिया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।

वासन फ्लैक्स के संचालक मनीष वासन ने बताया कि वह फ्लैक्स बनाने का कार्य करते हैं। रात्रि करीब 9 बजे दुकान मंगल करके घर चले गए थे। वह घर पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण भयंकर आग लग गई है। जिससे उनकी दुकान के साथ साथ अन्य दुकानों के बाहर लगे फ्लैक्स बोर्ड में भी आग की चपेट में आ गए है और आग शटरों तक फैल गई है। युवा इनेलो के शहरी प्रधान विपिन मोंगा की नजर आग पर गई और उन्होंने अपने अन्य साथियों व दुकानदारों के सहयोग से मिट्टी व पानी से आग बुझाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकानदार इस मामले को लेकर गुरुवार को विद्युत विभाग किलियांवाली के एसडीओ बालाराम से मिले और उनसे उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ बालाराम ने तुरंत कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति चालू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed