फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सस्ता मैटीरियल दिलवाने के नाम पर 1.9 लाख की ठगी, केस दर्ज

सस्ता मैटीरियल दिलवाने के नाम पर 1.9 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सस्ता मैटीरियल दिलवाने के नाम पर 1.9 लाख की ठगी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली। बठिंडा क्षेत्र के गांव घुदा निवासी एक व्यक्ति के साथ मंडी डबवाली के दो अज्ञात लोगों द्वारा सीमेंट-क्रेशर भेजने के नाम पर एक लाख नौ हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। डबवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तेजा सिंह निवासी गांव घुदा जिला भठिंडा ने बताया कि वह मकान का निर्माण करवा रहा है। उसके पास एक युवक जो अपने आप को मंडी डबवाली का निवासी बता रहा था। गांव में आया और कहने लगा कि वह सीमेंट-बजरी और सरिये की होल सेल की दुकान चलाता है। वह सस्ते रेट में उसे सामान उपलब्ध करवा देगा। उसे सामान की जरूरत थी। 8 जून को वह युवक के बताए पते पर मंडी डबवाली में आ गया। उक्त युवक उसेे व साथ आए मिस्त्री शमशेर सिंह को मालवा बाईपास में कामधेनू सरिया वाली दुकान पर ले गया। युवक ने दुकान पर किसी अन्य युवक को बुलाया और उसे सामान की एक लिस्ट बनाकर दी। अज्ञात युवक ने लिस्ट देने वाले युवक से कहा कि वो सामान इन्हें डलवा दे, पेमेंट वह अपने आप कर देगा। फिर वह उन्हें लेकर वापस मंडी में आ गया। मंडी में लाकर उन्हें चाय पिलाई और एक लाख नौ हजार रुपये लेकर चला गया। जब रुपये देकर वे सामान लेने के लिए दुकान पर गए तो लिस्ट देने वाले लड़के बारे में दुकान पर पूछताछ की, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने युवक द्वारा दिए गए मो. नंबर पर भी संपर्क किया। लेकिन फोन नहीं मिला। जब आसपास के अन्य दुकानदारों से उसने युवकों बारे पूछताछ की तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


सस्ता सीमेंट-क्रेशर दिलवाने के नाम पर दो अज्ञात युवकों द्वारा बठिंडा के एक व्यक्ति से एक लाख नौ हजार रुपये की ठगी करने के मामले की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओम प्रकाश, जांच अधिकारी, थाना डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed