{"_id":"5c2536f9bdec2256e517eaa6","slug":"171545942777-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन निरंकारी भवन का गेट उखाड़कर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन निरंकारी भवन का गेट उखाड़कर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन निरंकारी भवन का गेट उखाड़कर ले गए चोर
सिरसा। टीटूखेड़ा-मंगाला रोड पर निर्माणाधीन निरंकारी भवन का मेन गेट पर लगाया गया लोहे का गेट बुधवार रात को चोर उखाड़कर ले गए। सुबह जब मजदूर पहुंचे तो गेट गायब मिला। जिसके बाद कमेटी सदस्यों को सूचित किया गया। पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कमेटी के सदस्य कुलवंत सिंह ने बताया कि टीटूखेड़ा-मंगाला रोड पर निरंकारी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। भवन के चारों ओर दीवार बनाकर गेट लगाया गया है। ताकि सामान सुरक्षित रहे। कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार रात को वे रोजाना की भांति गेट को ताला लगाकर चले गए। वीरवार सुबह लौटे तो गेट ही गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया।