फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रेमी जोड़े ने राजस्थान कनाल में लगाई छलांग

प्रेमी जोड़े ने राजस्थान कनाल में लगाई छलांग

Tue, 04 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने राजस्थान कनाल में लगाई छलांग
प्रेमी जोड़े ने राजस्थान कनाल में लगाई छलांग
विज्ञापन

रानियां। रानियां क्षेत्र में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने सोमवार सुबह राजस्थान के टीबी क्षेत्र में जाकर राजस्थान कनाल नहर में छलांग लगा दी। प्रेमी युगल को छलांग लगाते कुछ लोगों ने देख लिया। उक्त लोगों ने दोनों की जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। ये लोग युवती को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नहर में युवक की तलाश की तो शाम को उसका शव नहर से मिला।

जानकारी के अनुसार संतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती का गांव दमदमा निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। युवती के परिजनों को जब इस बारे पता चला तो उन्होंने उसकी पढ़ाई बीच में छुड़वा दी। पढ़ाई छोड़ने के बाद दोनों में फोन पर बातचीत करने लगे। रविवार रात दोनों अपने घर से भाग गए। सोमवार सुबह युवक-युवती ने अपने परिजनों को फोन करके कहा कि वे राजस्थान कनाल में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं, हो सके तो माफ कर देना। परिजनों से बात करने के बाद युवक-युवती ने राजस्थान कनाल नहर में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और बचाने के लिए नहर में कूद गए। लोगों ने युवती को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। कुछ देर बाद युवक-युवती के परिजन व राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक की तलाश में गोताखोरों की टीम नहर में उतार दी। शाम को गोताखोरों ने नहर से पंकज का शव बरामद किया। राजस्थान की टीबी थाना पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed