{"_id":"5ba00d12867a557ff47ddfd7","slug":"161537215762-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ एक काबू
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर दलेराम की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 24 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह पुत्र बल्लूराम सिंह निवासी गली नंबर 5 गोबिंद नगर सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा के उप निरीक्षक देसराज के नेतृत्व में सीआईए टीम गश्त के दौरान दड़बा से सिरसा की तरफ आ रही थी कि शाहपुर बेगू बस अड्डा के नजदीक एक व्यक्ति दो कट्टे लिए हुए बैठा था। शक की बिनाह पर पुलिस ने सतनाम सिंह को काबू करके कट्टों की तलाशी ली, तो दो कट्टों से 24 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ।