फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मोहाली से आई पुलिस टीम को बंधक बनाने के आरोप में 6 के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली से आई पुलिस टीम को बंधक बनाने के आरोप में 6 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मोहाली से आई पुलिस टीम को बंधक बनाने के आरोप में 6 के खिलाफ केस दर्ज
मोहाली से आई पुलिस टीम को बंधक बनाने का आरोप, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन

डबवाली। क्षेत्र के गांव रिसालियाखेड़ा में एक युवक को गिरफ्तार करने आई मोहाली पंजाब की पुलिस टीम ने उन्हें बंधक बनाने व मारपीट किए जाने के आरोप में गोरीवाला चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर 6 नामजद व 5/6 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहाली से आए हैड कांस्टेबल परविंद्र सिंह ने बताया कि गांव रिसालियाखेड़ा निवासी सुनील कुमार पुत्र सतबीर सिंह कुछ वर्ष पूर्व चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान उसका किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। लड़की से सुनील ने शादी का वादा किया था। करीब एक वर्ष पूर्व वह नौकरी छोड़कर आ गया। करीब आठ माह पूर्व सुनील ने सिमरन नाम की लड़की से शादी कर ली। जब चंडीगढ़ की लड़की को सुनील की शादी बारे पता चला तो उसने कई बार फोन किया। लेकिन उसने उसे धोखे में रखा और शादी बारे कुछ नहीं बताया। युवती ने उससे मोबाइल पर सुनील से शादी की फोटो मंगवाई। युवक ने उसे शादी की फोटो व्हाट्सएप पर भेज दी। लड़की ने फोटो न केवल सोशल मीडिया पर वायरल की। बल्कि सुनील के खिलाफ चंडीगढ़ में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवा दिया। रात्रि करीब साढ़े 3 बजे पुलिस के तीन कर्मचारी उनके घर में घुसे। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। जिसके बाद परिवार के अन्य लोग भी आ गए। परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया और सुनील को मौके से भगा दिया। परिजनों ने बंधक बनाने के साथ-साथ उनसे मारपीट भी की। किसी तरह उन्होंने वहां से छुड़वाकर गोरीवाला चौकी में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को वहां से छुड़वाया और अस्पताल में ले जाकर मेडिकल करवाया। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में मौजूद सुनील की मां अनीता व उसकी पत्नी सिमरन ने पुलिस पार्टी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कोट्स:
-रात्रि को उन्हें मोहाली पुलिस के हैड कांस्टेबल परविंद्र सिंह ने सूचना दी कि तीन पुलिस कर्मचारियों को गांव रिसालियाखेड़ा में एक मकान में बंधक बनाया हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर तीनों को छुड़वाया और अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने हैड कांस्टेबल परविंद्र सिंह के बयानों के आधार पर युवक सुनील कुमार, उसकी मां अनीता, चाचा जगतपाल, जगतपाल का पिता सज्जन सिंह, जगतपाल की पत्नी व 5/6 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed