फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने कर ली आत्महत्या

पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने कर ली आत्महत्या

Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने कर ली आत्महत्या
कालांवाली। उपमंडल के गांव केवल में रविवार को सुबह घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पत्नी के सिर पर गहरी चोट लगी। तत्पश्चात पति ने अपने घर के ही नजदीक धर्मशाला में पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शिवकरण सिंह निवासी गांव केवल के रूप में हुई हैैैै। जबकि उसकी घायल पत्नी सुखप्रीत कौर को घायलावस्था में सिरसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा से अग्रोहा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस व सिंघपुरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल का जायजा लेकर कई जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार लगभग 32 वर्षीय शिवकरण सिंह जोकि मजदूरी का काम करता था। उसने रविवार सुबह अपनी पत्नी सुखप्रीत कौर पर घरेलू कलह के चलते कुल्हाड़ी से हमला करके जान से मारने का प्रयास किया और हमला कर वहां से भाग गया। हमले के बाद सुखप्रीत कौर सिर पर गहरी चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पड़ोसियों व सगे संबंधियों ने सिरसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उसके रिश्तेदारों ने सुखप्रीत कौर को अग्रोहा न ले जाकर सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहीं घटना के बाद शिवकरण सिंह के सगे संबंधी घायल सुखप्रीत कौर को संभालने में लग गए। इस दौरान उन्हें गांववासियों ने सूचना दी कि शिवकरण सिंह ने अपने घर के नजदीक बनी धर्मशाला में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। जब तक वहां उसके सगे संबंधी वहां तक पहुंचे, तब तक शिवकरण सिंह की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने कालांवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस व सिंघपुरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को मजदूरी करने से कर रहा था मना
बताया जा रहा है कि शिवकरण सिंह का सुखप्रीत कौर निवासी रोड़ी से करीब दस वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। शिवकरण सिंह और सुखप्रीत कौर दोनों साथ-साथ मजदूरी का कार्य करते थे और उनका विवाहिक जीवन सही चल रहा था। शिवकरण सिंह के लगभग 8 वर्षीय व 6 वर्षीय दो लड़के हैं। लेकिन कुछ सालों से शिवकरण सिंह की ओर से अपनी पत्नी को मजदूरी करने से रोकने पर दोनों में कलह रहने लगी। जिसको लेकर सुखप्रीत कौर ने महिला थाने में शिवकरण सिंह पर नशा करने और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करने की शिकायत भी दे रखी थी। जिसका लगभग एक माह पूर्व पंचायत सदस्यों ने राजीनामा करवा दिया था। लेकिन उसके बाद रविवार सुबह फिर से दोनों में झगड़ा होने के कारण शिवकरण सिंह ने ऐसा कदम उठाया। शिवकरण सिंह के 5 भाई और 3 बहनें थीं। जिसमें से एक बड़े भाई ने 3 साल पूर्व मानसिक रूप से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी।


शिवकरण सिंह के भाई बलकरण सिंह के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सुखप्रीत कौर के पिता दर्शन सिंह निवासी रोड़ी ने बयान दिए हैं कि उसका दामाद पिछले करीब 6 साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते वह नशा करता था और उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वहीं उन्होंने बताया कि दर्शन सिंह की दो ओर बेटियां भी शिवकरण के भाईयों के साथ विवाहित हैं।
- सतबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, सिंघपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed