फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ओढां थाने के सामने फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

ओढां थाने के सामने फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2019 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
ओढां थाने के सामने फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
ओढां। ओढां में करीब ढाई माह पूर्व थाने के सामने हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मपाल को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह फायरिंग केस के सिलसिले में एसपी कार्यालय गया हुआ था। बता दें कि इस फायरिंग मामले में पुलिस ने घायल मनजीत सिंह के भाई गुरदीप सिंह के ब्यान पर गुरसेवक सिंह, हरि सिंह व धर्मपाल सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसमें एएसपी, डीएसपी, डीआई, एसएचओ सहित अन्य की एक टीम गठित की गई थी। इस फायरिंग में मनजीत सिंह के सिर में गोली लगी थी। पुलिस इस मामले में जगजीत सिंह व कुलदीप सिंह सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन आरोपी धर्मपाल ने इस मामले में उसकी मौजूदगी न होने को लेकर उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की थी। तो वहीं मुद्दई पक्ष का दावा था कि धर्मपाल घटना के वक्त मौके पर मौजूद था। जांच के बाद एडीशनल एसपी सुरेश कुमार ने धर्मपाल को सबूतों के अभाव में करीब एक माह पूर्व जांच के दौरान क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन मुद्दई पक्ष इस कार्रवाई से असंतुष्ट था। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मपाल को शनिवार को इस केस के सिलसिले में एएसपी ने बुलाया था। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
पहले इस मामले में धर्मपाल के खिलाफ कोई सबूत सामने नहीं आए थे। इसलिए उसे जांच से निकाल दिया गया था। अब उसके खिलाफ सबूत मिले हैं इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयभगवान, डीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed