{"_id":"5d03e9a18ebc3e38bd393991","slug":"15605374944-sirsa-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के तले कुचले जाने से वृद्धा की मौत, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
डबवाली। शुक्रवार को शहर के साथ पंजाब क्षेत्र के मंडी किलियांवाली स्थित बस स्टैंड के सामने निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक बस ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान गांव किलियांवांी निवासी 72 वर्षीय गुरदेव कौर के रुप में हुई है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर बस चालक परगट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे गुरदेव कौर बेटी प्रभजीत कौर व दोहतों को जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव भागसर जाने के लिए बस में बिठाकर बस स्टैंड से बाहर आ रही थी। इसी दौरान बस स्टैंड के मेन गेट पर अबोहर-डबवाली रूट की नॉर्थर्न ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने उसको कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्धा बस के अगले टायर के नीचे आ गई। बस कंपनी के अड्डा इंचार्ज गुरलाल सिंह और पुलिस चौकी किलियांवाली के कर्मचारियों ने घायल गुरदेव कौर को एंबुलेंस से डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। मंडी किलियांवाली चौकी प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतका गुरदेव कौर के बेटे अवतार सिंह के ब्यानों के आधार पर बस चालक परगट सिंह निवासी आलमगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।