फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   राजकुमार की हैं चार बेटियां, दो माह पहले साली के बेटे को लिया था गोद

राजकुमार की हैं चार बेटियां, दो माह पहले साली के बेटे को लिया था गोद

Fri, 07 Jun 2019 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार की हैं चार बेटियां, दो माह पहले साली के बेटे को लिया था गोद
सिरसा। चार मई को यूपी के शामली में इनोवा गाड़ी में गए सिरसा के छह लोगों की जींद में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में दो युवक सिरसा के स्थायी निवासी थे, जबकि बाकी चार यूपी के रहने वाले थे और सिरसा में सिलाई-कढ़ाई का काम करते थे। सड़क दुर्घटना सुबह पांच बजे जींद हाईवे पर रोड पर खड़े ट्राले में टक्कर लगने से हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले में सिरसा के गाड़ी ड्राइवर राजकुमार और युवक राहुल छिंपा भी शामिल हैं। देर शाम दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। जबकि यूपी निवासी मृतकों के नाम सोनू, फिरोज, रेहान और मोइन हैं, जबकि जावेद, गौरव, मनीष, काकू, साहिब, शौकीन घायल हो गए। गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन

राजकुमार 20 वर्ष से किराये पर गाड़ी चलाकर पाल रहा था परिवार
मृतक राजकुमार सिरसा के शिवपुरी मोहल्ले का रहने वाला था। राजकुमार 20 वर्ष से किराये पर गाड़ी चलाने का काम कर रहा है। राजकुमार चार जून को घर पर यह कहकर गया था कि वह अपने दोस्तों के साथ यूपी जाना है तथा वह दो दिन में वापस आ जाएगा। इस पर वह रात को करीब नौ बजे सिरसा से अपने दोस्त सोनू के किसी परिचित की गाड़ी लेकर गया। राजकुमार की शादी 2004 में फतेहाबाद की नीतू देवी के साथ हुई थी। मृतक राजकुमार के चार लड़कियां हैं। मृतक ने करीब दो महीने पहले ही अपनी साली के लड़के को गोद गोद लिया था। राजकुमार की साली के पहले से ही दो बच्चे एक लड़का तथा एक लड़की है। अंतिम बार जब राजकुमार की पत्नी ने रात को फोन कर आने का पूछा तो मृतक ने बताया कि वह सुबह सिरसा पहुंच जाएगा। वहीं सुबह जींद के पास एक सड़क दुर्घटना में राजकुमार ने दम तोड़ दिया। सुबह जैसे ही दोस्तों तथा रिश्तेदारों को पता लगा तो सभी उसके घर पर पहुंच गए। इस पर वहां पर मौजूद मृतक के सांढ़ू राकेश ने बताया कि सुबह उसने जब फोन किया तो वह जींद पुलिस ने उठाया और उसे पूरी बात बताई। राकेश ने बताया कि उसे इस बात का विश्वास ही नहीं हुआ। क्योंकि राकेश का कहना है कि मृतक राजकुमार को गाड़ी चलाते हुए करीब 20 साल हो चुके थे। राजकुमार के पिता रामेश्वर सैनी नहरी महकमे में बेलदार के पद से रिटायर्ड हुए थे। सुबह जब मृतक राजकुमार के मामा ओमप्रकाश ने फोन किया तो अस्पताल के एक कर्मचारी ने फोन उठाया था और बताया कि राजकुमार को थोड़ी-बहुत चोटें आईं हैं और परिवार के लोग वहां पर पहुंच जाओ।
विज्ञापन

राहुल छिंपा दोस्तों के साथ ईद के मौके पर गया था यूपी
सिरसा थेड़ मोहल्ले के रहने वाले राहुल छिंपा अपने दोस्तों के साथ ईद मनाने यूपी गया था। सिरसा लौटते समय जींद में सड़क दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल के पिता सुभाष तथा बड़ा भाई राजकुमार कपड़े सिलाई का काम करते हैं। राहुल चार जून को रात को घर से दोस्तों के साथ यूपी जाने के लिए निकला था। वीरवार सुबह जब राहुल के दोस्त गब्बर गुज्जर को पता चला कि सड़क दुर्घटना में राहुल की मौत हो गई है तो वह उसके पिता को लेकर जींद अस्पताल में पहुंच गया। मां को सांस की बीमारी है। पिता सुभाष ने परिवार के सदस्यों को केवल यही बताया कि राहुल को चोटें आई हैं। राहुल ने छह महीने पहले ही गारमेंट्स का काम छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू, फिरोज, रेहान और मोइन शहर में सिलाई-कढ़ाई का करते थे काम
उतर प्रदेश में जिला शामली के चारों युवक पिछले पांच साल से सिरसा में रह रहे थे। युवक सोनू, फिरोज, मोइन, रेहान तथा साहिब शहर में कपड़े की दुकान करते थे। आपस में चचेरे भाई थे। वे सिलाई तथा कढ़ाई का काम किया करते थे। शहर की मोहता मार्केट में इन्होंने फरमान कुर्ती हाउस तथा बांबे बुटिक के नाम से दुकानें खोल रखी थीं। ईद के दिन उन्होंने अपने दोस्तों को उनके साथ गांव में चलकर ईद मनाने के लिए कहा। इस पर सभी दोस्तों ने हामी भर दी। गाड़ी में सभी लोग उतर प्रदेश के लिए निकल लिए। चार जून को रात को यहां से रवाना होने के बाद पांच को सभी ने ईद मनाई और रात को ही निकल लिए। आते समय रास्ते में जींद के पास सड़क दुर्घटना में सोनू, फिरोज, रेहान और मोइन की मौत हो गई और साहिब का एक हाथ कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed