{"_id":"5c423226bdec22736b5e9213","slug":"151547842086-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ओढां। ओढां निवासी एक युवक ने नुहियांवाली के सरपंच बाबू राम पर जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक गालियां निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जान-माल का भी खतरा बताया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
जसविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को ओढां बिजली घर के निकट एक होटल पर खड़ा था। उसी समय कार सवार सरपंच वहां आया और उससे कहा कि कुछ समय पहले उसने उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश क्यों की थी। आरोप है कि इस बात को लेकर सरपंच ने उसे जाति सूचक गालियां निकाली और उसे जान से मरवाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुुए सरपंच से जान माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर जांच की जाएगी। वहीं सरपंच बाबू राम ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उसकी किसी से ऐसी कोई बात नहीं हुई।