फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा टेलां प्रमुख हत्याकांड का आरोपी सेवादार बरी

डेरा टेलां प्रमुख हत्याकांड का आरोपी सेवादार बरी

Fri, 28 Sep 2018 11:40 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
डेरा टेलां प्रमुख हत्याकांड का आरोपी सेवादार बरी
डेरा टेलां प्रमुख हत्याकांड का आरोपी सेवादार बरी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा टेलां प्रमुख बाबा गुरदित्ता हत्याकांड मामले में सत्र न्यायालय ने आरोपी सेवादार वकील सिंह को बरी कर दिया है। इस मामले में डबवाली व सीआईए पुलिस हत्याकांड व आरोपी सेवादार के खिलाफ कोई ठोस सबूत अदालत समक्ष पेश नहीं कर पाई। तथ्यों के अभाव में अदालत को आरोपी को बरी करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार गांव मटदादू स्थित डेरा टेलां प्रमुख गुरदित्ता सिंह का शव दस सितंबर 2016 को खून से लथपथ हालत में मिला था। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए डेरा के पूर्व सेवादार गुरमेल सिंह व महेंद्र सिंह से कड़ी पूछताछ की लेेकिन दोनों से कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने डेरा के सेवादार वकील सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। डबवाली पुलिस व सीआईए ने वकील सिंह को गिरफ्तार करके दावा किया कि उन्होंने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। वहीं आरोपी वकील सिंह ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया है कि उसने डेरा प्रमुख के साथ शराब पी थी। इसके बाद उसका बाबा के साथ पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। डेरा में आने वाला चढ़ावे में से बाबा गुरदित्ता ने उसे हिस्सा देने से इंकार कर था। इसलिए उसने डेरा प्रमुख के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत समक्ष पेश किया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन पुलिस ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई। इसलिए अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed