फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मजदूरी कर घर लौट रही दो बहनों की हादसे में मौत, भाई घायल

मजदूरी कर घर लौट रही दो बहनों की हादसे में मौत, भाई घायल

Sat, 19 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी कर घर लौट रही दो बहनों की हादसे में मौत, भाई घायल
हादसे में मजदूरी कर घर लौट रही दो बहनों की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

सिरसा । गांव नेजिया के निकट वीरवार की शाम मजदूरी कर घर लौट रही दो सगी बहनों की सड़क क्रॉस करते वक्त लोहे की चद्दरें व सरिए लगने से मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वाहन चालक फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवतियों की पहचान सिरसा के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी करीब 20 वर्षीय सुमन व लच्छा पुत्री पांडु सिंह व घायल युवक की पहचान करीब 10 वर्षीय विनोद पुत्र पांडु सिंह के रूप में हुई है।

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पांडु सिंह ने पुलिस को बताया कि कि उनका परिवार चोपटा-नोहर मार्ग का निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा है और रोजाना पिकअप में सवार होकर चोपटा जाता है और सांय को वापस आते हैं। वीरवार सांय करीब साढ़े सात बजे वे सभी पिकअप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव नेजिया के निकट सामने से लोहे की चद्दरें और सरिए लेकर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी को क्रॉस किया तो पिकअप में पीछे खड़ी उसकी दोनों बेटियां व उसका दस वर्षीय बेटा विनोद लोहे की चद्दरों व सरियों की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गहरी चोटें आई। इस हादसे में सुमन की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लच्छा देवी ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया, जबकि विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा से हिसार रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। शुक्रवार सुबह दोनों बहनों के शवों का पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed