फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अवंतिका ने जताया रोष

मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अवंतिका ने जताया रोष

Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अवंतिका ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के हुडा स्थित आवास में घुसकर उनकी धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने को लेकर अवंतिका माकन तंवर ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि शहर सिरसा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अब उन्हें संदेह होने लगा है कि किसी दवाब के तहत पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों डॉ. देवकिशन मेघवाल, जगरूप को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

माकन तंवर ने यह भी कहा है कि इस मामले के मुख्य आरोपी सरेआम बेखौफ खूले घूम रहे हैं, क्योंकि इसका जीता-जागता उदाहरण यह भी है कि शहर पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते आरोपियों ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की, मगर अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। शहर पुलिस को चाहिए था कि वह शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करती। अवंतिका ने यह भी कहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और इस मामले में लापरवाही व कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि एक तरफ तो हरियाणा पुलिस यह कहती है कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति वह गंभीर हैं, परंतु उनके मामले में महिला आयोग के संज्ञान लेने के बावजूद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का न होना हरियाणा पुलिस की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाती है। अवंतिका माकन तंवर ने जिला पुलिस के आलाधिकारियों से यह भी कहा है कि वह इस मामले में कड़ा संज्ञान लें, अन्यथा उन्हें मजबूरन आगामी रूपरेखा तैयार करनी पड़ेगी। वहीं इस पूरे प्रकरण में शहर थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अवंतिका बोलीं- दबाव में पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं कर रही गिरफ्तार
अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed