फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हवाला से जुडे हैं सिरसा के तार

हवाला से जुडे हैं सिरसा के तार

Sun, 17 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
हवाला से जुडे हैं सिरसा के तार
हवाला से जुडे़ हैं सिरसा के तार
विज्ञापन

व्यापारी की गाड़ी से मिली एक करोड़ 72 लाख की नकदी
रुपयों से मेरा कोई लेना देना नहीं : पदम बांसल
सिरसा। नकदी के मामले में सिरसा शुरू से ही अपनी अलग पहचान रखता है। यहां के हवाला कारोबारी अपना कमीशन वसूलकर दुनिया में कहीं भी भुगतान की सुविधा प्रदान करते हैं। इस बात का खुलासा शुक्रवार रात हांसी में सिरसा के एक व्यापारी की गाड़ी से मिली एक करोड़ 72 लाख की नकदी से साफ होती है।
सिरसा हवाला और क्रिकेट बुकीज में अपनी अलग पहचान रखता है। कानून की नजरों में भले ही ये धंधा गुनाह की श्रेणी में आता है पर लोगों को यह धंधा खूब रास आ रहा है। हांसी में एक गाड़ी में से बरामद पौने दो करोड़ की राशि का संबंध सिरसा के एक व्यापारी से बताया जा रहा है। मामले की जांच रोहतक स्थित आयकर विभाग की ओर से की जा रही है। इस मामले को लेकर सिरसा के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हांसी में कार चालक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सिरसा के कारोबारी का नाम लिया। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान अश्विनी और हेमंत के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि उनका मालिक सिरसा स्थित अनाजमंडी में कॉटन का व्यापारी है। दोनों के अनुसार सिरसा के व्यापारी के कहने पर वे दिल्ली से कैश लेकर आए थे और हांसी में एक कारोबारी को देना था। इन दोनों ने अपने मालिक की पहचान पदम बंसल के रूप में करवाई। पुलिस मामले के तार हवाला से जोड़कर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उधर, फोन पर जब इस बारे में कॉटन कारोबारी पदम बंसल से पूछा गया तो उसने साफ कहा कि उन्हें पता चला है कि हांसी में बरामद हुए कैश के मामले में पक डे़ गए लोगों ने उनका नाम लिया है, जबकि इन रुपयों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बंसल ने कहा कि पुलिस द्वारा पकड़े गए दो लोगों में से एक युवक उनके पास पहले बतौर मुनीम काम करता था। अब कहां काम कर रहा है उसे पता नहीं है हो सकता है उसने ही उसका नाम लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed