फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ट्रेक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उडे़, दो की मौत, तीन घायल

ट्रेक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उडे़, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 04 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रेक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उडे़, दो की मौत, तीन घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उडे़, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद।
शहर की सिरसा रोड स्थित गांव भुरटवाला के नजदीक शुक्रवार देर रात कार और ट्रैक्टर की टक्कर में कार सवार दो व्यक्तियों की मौत को गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सिरसा स्थित नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
शुक्रवार रात्रि 9:30 बजे गांव चिलकनी ढाव निवासी 45 वर्षीय पालाराम पुत्र इंद्रराज, मोहन लाल पुत्र मग्गा राम, सरपंच सतपाल सिहाग, दलीप सिहाग तथा गांव मैहना खेड़ा निवासी अशोक कुमार कार मेें सवार होकर ऐलनाबाद से अपने गांव चिलकनी ढाब के लिए रवाना हुए थे। गांव भुरटवाला के पास वे अपने एक साथी अशोक कुमार को उसके गांव मैहना खेड़ा छोड़ने के लिए जाने लगे तो एक ट्रैक्टर ट्रॉली उनकी अल्टो कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार मेें सवार चिलकनी निवासी मोहन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि इसी गांव के निवासी पाला राम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कार में अन्य सवार ग्राम सरपंच सतपाल सिहाग, दलीप सिहाग और अशोक कुमार को चोटें आईं हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों को पीछा करते देख अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली गांव पोहड़का के एक आश्रम के नजदीक छोड़कर फरार हो गया। सभी घायलों और मृतक को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों की हालात ठीक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। ऐलनाबाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed