फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   महिला ने लगाया छेड़छाड़ आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

महिला ने लगाया छेड़छाड़ आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया छेड़छाड़ आरोप, पुलिस ने किया केस दर्ज
महिला ने लगाया छेड़छाड़ आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। मंडी डबवाली के वार्ड निवासी एक महिला के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एक अप्रैल की सांय करीब 6 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी बीरबल व रवि उसके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने पहले तो परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन दोनों की हरकतों से परेशान होकर उसने गत दिवस परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दीपा रानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed