फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बोरवेल मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत

बोरवेल मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
बोरवेल मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली। उपमंडल के गांव गदराना में खेत में ट्यूबवेल लगाते समय मशीन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखबीर सिंह लक्खा निवासी गांव गदराना के रूप में हुई है। कालांवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार लगभग 37 वर्षीय लखबीर सिंह अपने साथी किसानों के साथ खेत में ट्यूबवेल लगा रहा था। इस दौरान ट्यूबवेल की मशीन के ब्रेक ना लगने के चलते लखबीर सिंह बोरवेल मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे साथी किसानों ने लखबीर सिंह को तुरंत कालांवाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने लखबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। लखबीर सिंह विवाहित था और उसके दो लड़कियां और एक पुत्र है। लखबीर सिंह के सहारे ही उसकी पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और अविवाहित छोटे भाई, जोकि विकलांग हैं का पालन पोषण हो रहा था। मृतक लखबीर सिंह के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। ताकि वे लखबीर सिंह की मौत के बाद अपना जीवनयापन सही ढंग से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed