फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मृतावस्था में मिला खेतों में सिंचाई करने गया व्यक्ति

मृतावस्था में मिला खेतों में सिंचाई करने गया व्यक्ति

Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मृतावस्था में मिला खेतों में सिंचाई करने गया व्यक्ति
खेतों में सिंचाई करने गया व्यक्ति मृत मिला
विज्ञापन

ओढां। शनिवार की सांय को गांव ओढां में खेतों में सिंचाई करने के लिए गया एक व्यक्ति सुबह परिजनों को मृत मिला है। परिजनों ने की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गांव ओढां निवासी करीब 36 वर्षीय सतपाल खेतीबाड़ी करता था। शनिवार सुबह पहले वह खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया था। छिड़काव करने के बाद दोपहर को वह खेत में ही सो गया। सांय को उठकर वह फिर घर आया और रात्रि को सिंचाई के लिए फिर से चला गया। रात्रि को सिंचाई के बाद वह खेत में ही सो गया। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेतों में पहुंचे। जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो सतपाल के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि व्यक्ति के खेतों में मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया कयास लगाए जा रहे हैं कि कीटनाशक के प्रभाव में आने से ही सतपाल की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed