{"_id":"5bbfb4c4bdec225040644166","slug":"141539290308-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने अपनी ही बेटी की जमीन पर किया कब्जा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने अपनी ही बेटी की जमीन पर किया कब्जा, केस दर्ज
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने अपनी ही बेटी की जमीन पर किया कब्जा, केस दर्ज
ऐलनाबाद। क्षेत्र के गांव पोहड़का में एक पिता ने अपनी ही बेटी की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। यही नहीं जमीन पर आने पर बेटी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने किसी तरह पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पोहड़का निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी गांव में ही स्थित गोशाला के निकट करीब साढ़े तीन कनाल भूमि पड़ी है। जिस पर उसका पिता दर्शन सिंह, परिवार के ही नछतर सिंह व मेजर सिंह तीनों मिलकर जबरदस्ती काफी समय से कब्जा करना चाहते थे। कब्जे को लेकर कई बार झगड़ा हुआ। बार-बार दी जा रही धमकियों के कारण परेशान होकर उसने 11 सितंबर को ऐलनाबाद थाने में इनके खिलाफ शिकायत द, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 7 अक्तूबर की सुबह वह अपने बेटे के साथ खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पिता दर्शन सिंह, परिवार के ही नछतर सिंह व मेजर सिंह तीनों कुछ अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर लेकर तेजधार हथियार व डंडे लेकर खेत में घुस आए। पहले तो ट्रैक्टर से उनकी फसल खराब कर दी। फिर उसके बेटे व उसके साथ पहले गाली-गलौच की और विरोध करने पर मारपीट की। उसके पिता ने धमकी दी कि उसकी पहुंच ऊपर तक है। अगर जमीन नहीं छोड़ी तो किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ूंगा। इसके बाद तीनों हथियार लेकर दोनों के पीछे मारने के लिए भागे। उनके शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने आकर उन्हें छुड़वाया, लेकिन तीनों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। यही नहीं उसे जमीन में भी नहीं घुसने दे रहे। उनकी मेहनत से तैयार की गई फसल खराब हो रही है। तीनों ने उसे परिवार सहित मारने की धमकी भी दे रहे हैं। जिससे उसे जान माल का खतरा भी बना हुआ है। जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम है। जांच अधिकारी जगमेंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।