{"_id":"5b6ca0c04f1c1ba03e8b616c","slug":"141533845696-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के कपड़ा व्यापारी के बेटे का डिंग मोड़ के पास अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहाबाद के कपड़ा व्यापारी के बेटे का डिंग मोड़ के पास अपहरण
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के कपड़ा व्यापारी के बेटे का डिंग मोड़ के पास अपहरण
सिरसा। फतेहाबाद के एक कपड़ा व्यापारी के बेटे का अज्ञात गाड़ी सवार लोग हथियारों के बल पर डिंगमोड़ के निकट से अपहरण कर लिया। व्यापारी ने इस संबंधी डिंग थाने में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी दलीप कुमार ने बताया कि वह फतेहाबाद में कपड़े की दुकान करता है। उसने बताया कि बुधवार को उसका बेटा दिशांत गाड़ी से सिरसा आ रहा था। कुछ देर बाद उसे किसी से पता चला कि उसके बेटे की गाड़ी डिंगमोड़ के निकट खड़ी है। सूचना पाकर वह तुरंत डिंगमोड़ पहुंचा। यहां आकर जब फोन पर अपने बेटे से बात करनी चाही तो उसका नंबर बंद मिला। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि दिशांत की गाड़ी के पीछे आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी में सवार तीन लोगों ने जबरदस्ती गाड़ी आगे लगाकर दिशांत को उतार लिया। एक युवक के पास बंदूक थी। युवक ने बंदूक दिखाकर दिशांत को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसे फतेहाबाद की ओर ही ले गए। उसने हर जगह दिशांत की तलाश की। लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि फतेहाबाद के कपड़ा व्यापारी ने अपने बेटे के अपहरण के मामले में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।