फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ओढां पुलिस ने हेरोइन तस्कर को साथ लेकर दिल्ली में की छापेमारी

ओढां पुलिस ने हेरोइन तस्कर को साथ लेकर दिल्ली में की छापेमारी

Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ओढां पुलिस ने हेरोइन तस्कर को साथ लेकर दिल्ली में की छापेमारी
ओढां पुलिस ने हेरोइन तस्कर को साथ लेकर दिल्ली मेें की छापामारी
विज्ञापन

ओढां। 65 ग्राम हेरोइन सहित बीते मंगलवार को काबू किए गए डबवाली निवासी 3 आरोपियों संदीप, राजेन्द्र उर्फ भूरिया व सतीश तीनों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से सतीश को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए आरोपी सतीश को साथ लेकर दिल्ली में हेरोइन सप्लायर प्रिंस के यहां छापेमारी की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी सतीश के माध्यम से तस्करों बारे अन्य जानकारी भी मिल सकती है। सीआईए ने बीते मंगलवार को पन्नीवाला मोटा के निकट इनोवा सवार 3 लोगों से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। तीनों आरोपियों ने विकासपुरी दिल्ली निवासी प्रिंस से हेरोइन खरीदकर लाने की बात कबूल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed